फतेहपुर, सितम्बर 3 -- मलवां। कोराई के मजरे बुधैयापुर गांव के सामने गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक किशोर की मौत हो गई। अप और डाउन लाइन के बीच उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। रेलवे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास मिले मोबाइल फोन के जरिए परिजनों से संपर्क कर युवक की पहचान कराई। मृतक की पहचान आयुष यादव पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी हरि सिंह का पुरवा मजरे मवई थाना हुसेनगंज के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे उसके फूफा देवेंद्र कुमार निवासी आवास विकास ने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि आयुष संकटा प्रसाद इंटर कालेज मवई में कक्षा 12 का छात्र था और मां शीलू के साथ गांव में रहता था। उसके पिता बेंगलुरु की निजी फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। बुधवार को मां से विवाद के बाद आयुष घर से निकल गया था। वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा इसकी जानकारी परिज...