धनबाद, सितम्बर 14 -- धनबाद। धनबाद रेलवे यार्ड में ट्रेन की बोगी से अंदर गियर केबल चोरी करनेवाले जोड़ाफाटक श्रीरामनगर निवासी अभिषेक रजक को आरपीएफ की टीम ने रविवार को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी का केबल भी बरामद किया गया। 24 अगस्त को धनबाद रेलवे यार्ड में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसी मामले के छह अन्य आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...