अमरोहा, मई 12 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर के रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल की मुस्तैदी से ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसे विक्षिप्त व्यक्ति की जान बच गई। ऐन वक्त पर लोगों की नजर पड़ने के बाद ट्रेन रोककर जीआरपी व आरपीएफ जवानों ने उसे सकुशल बाहर खींच लिया।ट्रेन संख्या 15910 अवध-असम एक्सप्रेस सोमवार को अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटे की देरी से चलकर दोपहर 1:52 बजे शहर के रेलवे स्टेशन पर रुकी। डाउन लाइन में प्लेटफार्म नंबर दो की लाइन संख्या चार पर ट्रेन के रुकते ही यात्री ट्रेन से उतर व चढ़ रहे थे। इतने में ही किसी यात्री की नजर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसे व्यक्ति पर पड़ गई। इसी बीच 1:55 बजे ट्रेन स्टेशन से चलने लगी। यात्रियों के जोर-जोर से ट्रेन रुकवाने की आवाज सुनकर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक मारकर ट्रेन को फौरन ही रोक दिया। स्टेशन पर ...