छपरा, अप्रैल 14 -- छपरा, हमारे संवाददाता । पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में ट्रेनों व स्टेशनों पर अवैध वेंडिंग व अनधिकृत पानी की बोतल बिक्री के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाणिज्य निरीक्षकों की टीम छपरा, सीवान, बलिया व गाजीपुर सिटी सहित प्रमुख स्टेशनों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को गाड़ी संख्या 12562 डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में बलिया से छपरा जंक्शन के बीच जांच के दौरान पेंट्री कार में छह व्यक्ति बिना टिकट यात्रा करते पाए गए। इनके पास अनधिकृत पानी भी मिला। यह भी पढ़ें- 252 बेटिकट यात्रियों से वसूला गया 68145 रुपए जुर्माना सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पेनाल्टी के साथ टिकट जारी किया गया, जिससे रेलवे को कुल...