उरई, जून 8 -- उरई, संवाददाता। तीन दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रोडवेज बसों व टे्रनों में खचाखच भीड़ रही। टे्रनें गिनी चुनी और अधिक भीड़ होने की वजह से परीक्षार्थियों को धक्के खाते हुए आना जाना पड़ा। परीक्षार्थियों ने कहा कि यह कोई पहली बार की बात नहीं है। हर बार यूं ही परेशानी होती हैं। अफसर केवल कोरम पूरा कर देते हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा का पहला दिन सोमवार परीक्षार्थियों का परेशानी से गुजरा। सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर भीड़भाड़ रही। जिनकी दूसरी शिफ्ट में पेपर था, वह सुबह ही आ गए थे, उनकी तैयारी की। इस वजह से कोई स्टेशन परिसर, वेटिंग हाल तो कोई सरकुलेटिंग एरिया और टिकट घर में बैठा नजर आया। परीक्षार्थी मनोज, देवेंद्र और नरेंद्र ने बताया, टे्रन में इतनी थी कि दम घुट सा गया। गनीमत यह रही कि बीच के स्टेशनों में सवारी उतर गई, वर्ना हालत खराब ह...