सहरसा, अप्रैल 6 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। ट्रेनों में सिर्फ रेल नीर बिक्री का नियम कागजों तक सिमटकर रह गया है। अधिक कमीशन के चक्कर में रेलवे के नियम को धत्ता बताकर दूसरे ब्रांड की पानी ट्रेनों में खुलेआम बेची जा रही है। दिखाने के लिए कम मात्रा में रेल नीर और अधिक संख्या में अन्य ब्रांड की बोतलबंद पानी रखी जाती है। इस तरह का गोरखधंधा सहरसा आने जाने वाली ट्रेनों में देखने को मिल रहा है। मजबूरी में यात्रियों को अन्य ब्रांड की पानी बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। अन्य ब्रांड की पानी बोतल खरीदने में जेब अलग ढीली करनी पड़ रही है। दरअसल, रेल नीर के एक लीटर वाले बोतलबंद पानी की निर्धारित कीमत 14 और आधा लीटर वाले की 9 रुपए है। जो रेल नीर पानी के बोतल पर लिखा रहता है और चाहकर भी वेंडर इसकी अधिक कीमत वसूल नहीं पाते हैं। वहीं अन्य ब्रांड की बोतलबंद...