बांदा, फरवरी 13 -- बांदा। संवाददाता यात्री हितों की रक्षा व सारनाथ एक्सप्रेस (15159) से आने वाले यात्रियों का उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति से संपर्क बना रहे, इसलिए समय-सारणी में आवश्यक समन्वय किया जाने की मांग की गई है। न्यायालय के पोस्टेड रीडर स्वतंत्र रावत ने रेल मंत्री सहित उच्चाधिकारियो को पत्र लिखा है। कहा कि सारनाथ एक्सप्रेस प्रायः निर्धारित समयानुसार मानिकपुर प्रातः 5:35 बजे तक नहीं पहुंच पाती। अक्सर विलंबित रहती है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति का प्रस्थान समय 6:00 बजे कर दिए जाने से यात्रियों का आपसी संपर्क टूट रहा है। जबकि पूर्व में इसका प्रस्थान 6:15 बजे होता था। मांग की है कि सारनाथ एक्सप्रेस को आवश्यक संचालनात्मक समायोजन कर मानिकपुर तक लगभग 5 बजे तक पहुंचाने पर विचार किया जाए या उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति के प्रस्थान ...