ट्रेनों में लूट-चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार
प्रयागराज, मई 11 -- चलती ट्रेनों में यात्रियों का सामान लूटने व चोरी कर भाग जाने वाले तीन गैंग के पांच बदमाशों को जीआरपी व आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। नौ चोरियों का खुलासा कर मोबाइल बरामद किया है। बदमाशों के पास से एक्सयूवी बरामद की गई है। बदमाश वारदात के बाद इसी एक्सयूवी से भाग निकलते थे। वैशाली, बिहार निवासी नूतन सिंह बीते 28 अप्रैल को दानापुर एक्सप्रेस से वैशाली जा रही थीं। छिवकी रेलवे स्टेशन के पास बदमाश उनका पर्स छीन कर चलती ट्रेन से कूदकर भाग निकला। उसे पकड़ने में नूतन जख्मी हो गई थीं। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से कौंधियारा निवासी प्रदीप कुशवाहा और मध्य प्रदेश निवासी नरेश सिंह उर्फ शेरा को गिरफ्तार किया। यही दोनों मिलकर नूतन समेत पांच अन्य यात्रियों का सामान चोरी किए थे। इंस्पेक्टर की मानें तो शातिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.