पटना, जुलाई 18 -- दानापुर रेल मंडल के पूर्वी क्षेत्र में चलती ट्रेन में भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के गले से सोने की चेन उड़ाने वाले बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में गिरोह के चार बदमाश और लूट के जेवरों को गलाकर बेचने वाला दुकानदार को गिरफ्तार किया है। उनके पास से सोने के 12 लॉकेट समेत लाखों के जेवरात और चार मोबाइल बरामद हुआ है। सभी आरोपित खुसरूपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, मोकामा निवासी ललन कुमार 13 जुलाई को पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर बाढ़ से मोकामा जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली। इस संबंध में मोकामा थाने में केस दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- Deogarh News: चेन लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई रेल पुलिस अधीक्षक अनं...