कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर,प्रमुख संवाददाता। सेंट्रल स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्री सुविधाओं का आकलन के लिए रेलवे अफसर ट्रेनों में सफर करेंगे। विशेष यात्री राहत अभियान के तहत अफसर यात्रियों से खाना, रेट, सफाई आदि को लेकर फीडबैक लेंगे। इसी क्रम में अनियमितताएं मिलने पर मंडल में पहले दिन 28 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। गुरुवार को इस अभियान के मद्देनजर कालिंदी एक्सप्रेस, कानपुर-फतेहपुर पैसेंजर, महानंदा, पूर्वा आदि ट्रेनों में चेकिंग की गई और यात्रियों से फीडबैक लिया गया। इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें ओवरचार्जिंग, रेट लिस्ट न होना व साफ-सफाई की आई हैं। ट्रेनों में मिली अनियमितताओं पर टीम ने पैंट्रीकार में गड़बड़ी, अनियंत्रित यात्रा, अनाधिकृत पानी की बोतलें बेचने जैसे मामलों में 28 हजार का जुर्माना वसूला है। मंडल के पीआरओ अमित सिंह न...