बेगुसराय, मार्च 6 -- बरौनी। होली पर्व के बाद कामगारों के परदेस लौटने के कारण ट्रेनों में मांग के अनुरूप रिजर्वेशन टिकट मिलना कठिन बना है। फिलवक्त अप व डाउन साइड की द्रुतगामी ट्रेनों में सीट मिलना लोगों के लिए कठिन साबित हो रहा है। राजधानी एक्सप्रेस, बागमती एक्सप्रेस, गुवाहाटी-दादर एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस व मिथिला एक्सप्रेस सहित अन्य स्पेशल ट्रेनों में चालू मार्च माह में टिकट पूर्णतः फुल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...