मुंगेर, मार्च 8 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। होली पर्व समाप्त होते ही पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। त्योहार के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने काम पर वापस लौट रहे हैं, जिसके कारण नियमित ट्रेनों में भीड़ बढ़ गयी है। खासकर भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस में भारी भीड़ देखी जा रही है। इसके अलावा ब्रह्मपुत्र मेल, दादर एक्सप्रेस, सूरत एक्सप्रेस, फरक्का, हावड़ा सुपर एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है। कई ट्रेनों में कंफर्म टिकट वाले यात्रियों की सीटों पर भी अनाधिकृत यात्री बैठकर कब्जा जमाए हुए हैं, जबकि कई लोग कोच के पायदान के पास खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं। आरक्षण की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। कई ट्रेनों में ट...