लखीसराय, फरवरी 27 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। होली पर्व को लेकर लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। गुरुवार को 15744 फरक्का एक्सप्रेस, 15734 न्यू फरक्का एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, विक्रमशिला एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस, थावे एक्सप्रेस, बाबा बैजनाथ धाम देवघर एस एफ एक्सप्रेस, भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस तथा मधुपुर हमसफर एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में यात्री किऊल जंक्शन पर उतरे। वहीं मालदा टाउन एक्सप्रेस के रद्द रहने से यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ को देखते हुए आरपीएफ, जीआरपी और टिकट कलेक्टरों की टीम द्वारा स्टेशन परिसर में विशेष तैयारी की गई है। यात्रियों को सुरक्षित प्लेटफार्म तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। खासकर दिल्ली और अन्य महानगरों से आने वाले य...