बाराबंकी, फरवरी 28 -- बाराबंकी। होली पर्व में चार दिन ही बचे हैं। ऐसे में लोग घरों को वापस लौट रहे हैं। डाउन की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। तीन मार्च से कई ट्रेनों के स्लीपर कोच फुल हैं। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। रंगों के त्योहार होली की तैयारी जोरों पर है। दो मार्च को होलिका दहन है तो चार मार्च को रंग खेला जाएगा। इसको लेकर लोगों में उत्साह है। दिल्ली, मुम्बई, राजस्थान व गुजरात में रह रहे लोग इस वर्प पर घर वापसी कर रहे हैं। जिससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है। जनरल कोच में तो भीड़ है ही स्लीपर कोर्च में साधारण टिकट लेकर लोग यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। तीन मार्च को मुम्बई व दिल्ली आदि क्षेत्रों से आने वाली कई ट्रेनों से स्लीपर सीटों पर बुकिंग की बंद हो चुकी है। मुम्बई गोरखपुर जाने वाली अवध एक्सप्रेस (19037) में स्...