बरेली, मार्च 28 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाताट्रेनों में इन दिनों जबर्दस्त भीड़ हो रही है। ऐसे में लोग अनियमित तौर भी सफर करते हैं। बिना टिकट लोग खूब पकड़े जा रहे हैं। सीनियर डीसीएम के आदेश पर विशेष टीमें लगाकर किला बंदी चेकिंग कराई जाती है। हर रोज से 100 से अधिक लोग बरेली जंक्श्न पर जुर्माना लगता है। ऐसे में स्टेशनों पर यात्रियों को जागरूक करने को एनाउंसमेंट भी कराया जाने लगा है।बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, मेरठ, रामपुर, देहरादून, हरिद्वार आदि बड़े स्टेशनों पर कॉमर्शियल विभाग की टीमें लगी हैं। स्कूलों की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में तीर्थ यात्रा जाने वालों की संख्या अधिक है। वेटिंग टिकट पर लोग ट्रेनों में सवार हो जाते हैं। गांव-देहात लोगों को जानकारी नहीं है। अगर ऑनलाइन टिकट लिया है और कन्फर्म नहीं हुआ, तो रेलवे उस टिकट को नहीं मानता है। ...