भदोही, जून 22 -- भदोही/गोपीगंज, हिन्दुस्तान टीम। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे पुलिस ने सुरक्षा को लेकर रविवार को जांच अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग एरिया तथा गाड़ियों में सघन जांच अभियान चला। राहत की बात यह रही कि कुछ संदिग्ध नहीं मिला।गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम को स्टेशन पर भीड़ ज्यादा रही। जनरल टिकट काउंटर पर लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़ देख आला अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। जीआरपी चौकी प्रभारी आनंद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार पांडेय, संजय यादव, कांस्टेबल रोशन चौहान, सचिन यादव,अजय कुमार और एनामुल्लाह सिद्दिकी की टीम ने स्टेशन पर अभियान चलाया। इस दौरान विभूति एक्सप्रेस और पटना-सिकंदराबाद, लिच्छवी सहित अन्य ट्रेनों में जांच कर यात्रियों से प...