लखनऊ, मई 4 -- उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के नए सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने ट्रेनों में पानी की उपलब्धता और डिजिटल पेमेंट पर जोर दिया। यात्री सुविधाएं बढ़ाने को प्राथमिकता बताया। बेतरतीब ट्रैफिक के कारण चारबाग स्टेशन के बाहर यात्रियों को आ रही दिक्कतों को भी दूर करने की बात कही। सीनियर डीसीएम का पद संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में समर्थ गुप्ता ने कहा कि लंबी दूरी की ट्रेनों में पानी की समस्या न आए, इसके लिए चारबाग स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में पानी की व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित स्टाफ को निर्देशित कर दिया गया है। अधिक से अधिक यात्री डिजिटल पेमेंट और रेल वन ऐप का प्रयोग करें, इस पर जोर दिया जाएगा। कहा कि रेल वन ऐप से टिकट की खरीद पर तीन फीसदी की छूट दी जा रही है, यात्रियों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिले, इसके लिए हमारा स्टाफ...