प्रयागराज, मई 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। तापमान बढ़ने के साथ ही ट्रेनों में पानी और साफ-सफाई की समस्याएं फिर सामने आने लगी हैं। यात्रियों ने सोशल मीडिया और हेल्पलाइन के जरिए लगातार शिकायतें दर्ज कराई हैं, जिससे रेलवे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।नई दिल्ली से पटना जा रही विशेष ट्रेन 03294 में शौचालय में पानी खत्म होने पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। एक्स पर सुधांशु नाम के यात्री ने कोच में गंदगी, जाम बेसिन और अटेंडेंट के गायब रहने की शिकायत करते हुए व्यवस्था पर सवाल उठाए। इसी तरह 01144 मुंबई एलटीटी स्पेशल के एस-पांच कोच में पानी खत्म होने पर यात्री पंकज कुमार यादव ने वीडियो बनाकर शिकायत की। प्रयागराज एक्सप्रेस के एस-9 कोच में भीड़ और बेटिकट यात्रियों से परेशान यात्रियों ने आवाज उठाई। वहीं कैफियत एक्सप्रेस में सीट विवाद और प्रया...