मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर। लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के सामान्य श्रेणी के कोच की साफ-सफाई भी अब स्लीपर और एसी कोच जैसी होगी। जेनरल कोच की भी ट्रेन के प्रस्थान स्थल से लेकर गंतव्य स्‍थल तक निरंतर सफाई होगी। शौचालय, कूड़ेदान, केबिन, पानी की उपलब्धता और सफर के दौरान लाइट बंद होने जैसी दिक्कतों का यात्रा के दौरान निरंतर समाधान किया जाएगा। रेल मंत्रालय ने इसकी पहल की है। रेलवे ने इसके लिए ने 'क्लीन ट्रेन स्टेशन' के तहत सीमित स्टेशनों के गहन सफाई अभियान को आगे बढ़ाया है। रेल मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि इस पहल से यात्रियों की यात्रा बेहतर बनेगी। प्रत्येक जोन की लंबी दूरी और अधिक यात्री आवागमन वाली चार-पांच ट्रेनों को अगले छह महीने के लिए चिह्नित किया गया है। पहले चरण में पूर्व मध्य रेलवे सहित विभिन्न जोनों की कुल ...