फतेहपुर, अप्रैल 25 -- फतेहपुर। दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद घर वापसी के लिए परीक्षार्थियों में होड़ लगी रही। ठहराव वाली ट्रेनों में चढ़ने के लिए परीक्षार्थियों में धक्का-मुक्की भी होती रही। परीक्षार्थियों को सकुशल ट्रेनों में सवार कराने के लिए आरपीएफ, जीआरपी के जवानों के साथ ही रेलवे के अफसरों ने भी कमान संभाली। होमगार्ड की परीक्षा देने आए तीन जिलों के परीक्षार्थियों की खासी भीड़ रेलवे स्टेशन पर जुटी रही। जो ट्रेनों का ठहराव होते हुए उसमें सवार होने के लिए जद्दोजहद करते दिखाई दिए। भीड़ अधिक होने पर परीक्षार्थियों में ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की भी होती रही। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा: सेंट्रल पर परीक्षार्थियों का रेला, चार स्पेशल ट्रेनें चलाईं वहीं अधिक भीड़ होने पर आरपीएफ के पोस्ट कमांडर रजिंद्र कुमार सहित एसओ जीआर...