गोरखपुर, जुलाई 4 -- गोरखपुर। जीआरपी थाना गोरखपुर ने अंतर्राज्यीय मोबाइल चोरी और लूट करने वाले गैंग के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत गैंग लीडर सहित 3 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। तीनों आरोपी रेलवे स्टेशन पर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर और ट्रेन में यात्रियों के सामानों की चोरी करते थे। जीआरपी थाना गोरखपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे निगरानी व निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत गैंग लीडर संदीप आहुजा 39 वर्ष निवासी जालंधर पंजाब, गैंग सदस्य पंकज सैनी 27 वर्ष निवासी संतकबीरनगर, हृतिक जायसवाल 24 वर्ष निवासी सीतामढ़ी बिहार के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...