देवघर, अप्रैल 13 -- जसीडीह। जसीडीह राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने ट्रेनों में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर संबंधित थानों को अग्रसारित कर दिया है। दोनों मामलों में अज्ञात चोरों द्वारा यात्रियों के सामान पर हाथ साफ किया गया। पहली घटना में ओडिशा के कटक निवासी अनिशा सिकदार ने बताया कि वह कटक स्टेशन से पटना-पुरी एक्सप्रेस में सवार होकर जसीडीह आ रही थी। यात्रा के दौरान वर्द्धमान स्टेशन के समीप किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में मोबाइल फोन, लगभग तीन हजार रुपए नकद और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी ने मामला दर्ज कर संबंधित थाना को भेज दिया। वहीं दूसरी घटना में देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र निवासी रवि कुमार सोन्थालिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह हमसफर एक्सप्रेस के आरक्षित बोगी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.