पटना, अप्रैल 12 -- जीआरपी ने ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के 16 मोबाइल बरामद हुआ है। दानापुर के रेल पुलिस उपाधीक्षक कंचन राज ने बताया कि शुक्रवार को आरा रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आरा स्टेशन से भोजपुर के चारपोखरी निवासी दीपक सिंह को चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर भोजपुर के कसाई टोला निवासी मुख्य सरगना तसलीम को दबोचा। उसके पास चोरी के 15 मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.