बरेली, सितम्बर 17 -- बरेली। ट्रेन सफर में रात को मौका मिलते ही यात्रियों का सामान चोरी करने वाले तीन कोच अटेंडेंट जीआरपी ने गिरफ्तार किये हैं। सोने की चेन के तीन टुकड़े बरामद किये गये। आरोपी जिला बागपत में कोतवाली क्षेत्र के बागू संतोषपुर के रहने वाले हैं। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। पिछले एक सप्ताह से सूचनाएं मिल रही थी, ट्रेनों में बरेली से लखनऊ के बीच महिला यात्रियों के पर्स से गहनें और नकदी आदि चोरी हो जाता है। एक मुकदमा लखनऊ में भी दर्ज हुआ। इस मामले में बरेली जंक्शन जीआरपी की टीम को भी लगाया गया। इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम लगी। जिसमें ट्रेनों के साथ-साथ स्टेशनों पर भी चेकिंग को निर्देश दिये गये। चेकिंग के दौरान ही पता चला कोई कोच अटेंडेंट बरेली में उतरा है। टीम ने उसे प्लेटफा...