ट्रेनों में चलाया गया सघन टिकट जांच अभियान
साहिबगंज, मई 27 -- साहिबगंज। साहिबगंज-भागलपुर एवं साहिबगंज-कहलगांव-भागलपुर खंड में बीते 25 मई को सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। मालदा-किउल इंटरसिटी एक्सप्रेस, दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। सघन जांच अभियान के दौरान 638 टिकट रहित व अनियमित यात्रा के मामलों का पता लगाया गया। 4,55,780 रुपये जुर्माना राशि प्राप्त की गई। यह अभियान टिकट जांच दल एवं वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से संचालित किया । यह भी पढ़ें- सोनपुर मंडल में चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.