जमशेदपुर, जून 30 -- स्टेशन और ट्रेनों की खानपान व्यवस्था में गुणवत्ता व स्वच्छता के मुद्दे पर आईआरसीटीसी ने सख्ती बढ़ा दी है। चक्रधरपुर, रांची और आद्रा मंडल आईआरसीटीसी के प्रबंधक देवराज बनर्जी ने 17 जून को टाटानगर में औचक निरीक्षण कर बेस किचन एवं पेंट्रीकार में औचक निरीक्षण का आदेश दिया था, ताकि यात्रियों को ताजा, गुणवत्तापूर्ण, स्वादिष्ट एवं स्वच्छ खाना नाश्ता मिल सके। आईआरसीटीसी पदाधिकारी की चक्रधरपुर मंडल रेलवे के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी के साथ टाटानगर व स्टेशनों की खानपान व्यवस्था को लेकर बैठक हुई थी। अधिकारियों में आईआरसीटीसी सुपरवाइजर और रेलवे खानपान निरीक्षक की संयुक्त टीम बनाकर बेस किचन व पेंट्रीकार में जांच करने पर सहमति बनी है, ताकि भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, भंडारण, पैकेजिंग व्यवस्था, कर्मचारियो...