लखनऊ, मई 9 -- रेलवे ट्रैक और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए जीआरपी अनुभाग लखनऊ ने कई निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक रेलवे ने जीआरपी लाइन में ''सैनिक सम्मेलन'' और ''अपराध गोष्ठी'' में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए कई फैसले लिए। निर्देशित किया कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी स्टेशन और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में तैनात किए जाएं। ट्रेनों में ''क्विक रिस्पांस टीम'' पैनी नजर रखे, जिससे अप्रिय घटना को रोका जा सके। बताया कि त्रिनेत्र ऐप के जरिए अपराधियों पर नजर रखी जाएगी। गोष्ठी के दौरान बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...