झांसी, दिसम्बर 13 -- झांसी मंडल में चलने वाली ट्रेनों के जनरल कोच से लेकर स्लीपर कोच में सफर करने वाले हर यात्रियों को किन्नर परेशान कर रहे हैं। अगर पैसे दे दिए तो ठीक है। नहीं दिए तो गाली गलौज और कपड़े उतारने जैसी हरकतों से दो चार हो। इस मामलजे में कई बार जीआरपी और आरपीएफ से शिकायत की गई पर उनकी शिकायत पर कोई ठोस कारवाई नहीं हो रही है। झांसी से लेकर पुखरायां तक ट्रेनों में किन्नरों की अवैध वसूली का वीडियो सामने आया है। यहां ट्रेन में युवक से किन्नर ने धमकी देकर वसूली की। जब यात्री ने इसका विरोध किया तो किन्नर बोला कि ज़्यादा होशियार मत बनना, मेरे चार साथी अभी इसी ट्रेन में है।सबको फोन कर बुला लूंगी। इसके बाद घबराए यात्री ने पैसे दे दिया। वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो अन्य यात्रियों ने बनाकर वायरल कर दिया। घटना शुक्रवार 12 दिसंबर की बताई ज...