बरेली, मार्च 3 -- कहने को रेलवे ने होली पर्व के चलते कई ट्रेनों में कोच बढ़ा दिये। तमाम होली स्पेशल चलाई हैं। यात्रियों की भीड़ के आगे व्यवस्थाएं कम पड़ गईं। सोमवार को दिल्ली, पंजाब मार्ग से आने वाली ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं थी। अवध आसाम, हावड़ा मेल, जम्मूतवी-कोलकत्ता आदि लंबी दूरी की ट्रेनों में जबर्दस्त भीड़ थी। स्लीपर कोचों में जनरल टिकट वाले चढ़े थे जिससे कोच से उतरने वालों को भी दिक्कत हो रही थी। शिकायत पर बरेली जंक्शन पर सुरक्षा कर्मियों और टीटी की टीमों ने अनाधिकृत तौर सफर करने वालों को उतारा। रेलवे में सोमवार और मंगलवार को भीड़ को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है। रेलवे स्टेशनों और वीआईपी ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया। विशेष स्क्वॉड लगा गये। सोमवार की दोपहर से ही ट्रेनों में जबर्दस्त भीड़ हो रही थी। त्रिवे...