जौनपुर, मई 25 -- जौनपुर, संवाददाता। ट्रेनों पर हो रही पत्थरबाजी और ट्रैक अवरूद्ध की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जीआरपी और आरपीएफ ने थाना जीआरपी जौनपुर क्षेत्र अन्तर्गत में सिपाह और वाजिदपुर में रेलवे ट्रैक के पास स्थानीय लोगों के साथ रविवार को चौपाल लगाया। चौपाल में घटनाओं को रोकने के बाबत लोगों को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस महानिदेशक रेलवे जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक रेलवे जोन के निर्देश पर तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। चौपाल में उपस्थित युवाओं, महिलाओं और बच्चों को जीआरपी जौनपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़ तथा आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार ने ट्रेनों पर पत्थरबाजी नहीं करने और रेलवे ट्रैक अवरुद्ध नहीं करने के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- ट्रेनो...