प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- होली से पहले परदेशियों को घर आने के लिए टिकट नहीं मिल रहा है। होली के बाद तो स्थिति और भी गंभीर हो गई है। पंजाब मेल अप-डाउन में जहां नो रुम की स्थिति हो गई है। वहीं किसी भी ट्रेन में सीट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में आरक्षण टिकट काउंटर से लोग निराश लौट रहे हैं। जबकि रोडवेज निगम अपने यात्रियों के स्पेशल बस संचालन की तैयारी में जुटा है। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से मुंबई की यात्रा के लिये उद्योग नगरी, अयोध्या से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई के लिये सुपरफास्ट तुलसी, मध्य प्रदेश के भोपाल के लिये भोपाल एक्सप्रेस, हावड़ा से अमृतसर के लिये पंजाब मेल, पुरी से आनंद विहार के लिये नीलांचल एक्सप्रेस, वाराणसी से नई दिल्ली के लिये काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, जंक्शन से दिल्ली के लिये पद्मावत एक्सप्रेस में होली के दौरान सीट...