गोंडा, मार्च 29 -- गोण्डा । ट्रेनों का विलंबन कम नहीं हो रहा है। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। यात्री देर तक स्टेशन पर बैठकर गाड़ियों का इंतजार करने के लिए मजबूर हैं । रविवार को रक्सौल से उधना जाने वाली 05559 विशेष गाड़ी अपने निश्चित समय से 16 घंटा लेट स्टेशन पर पहुंची। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। यही नहीं 05059 कोलकाता से लाल कुआं एक्सप्रेस 11 घंटा 5 मिनट, गोरखपुर से हैदराबाद 07076 विशेष गाड़ी 4 घंटा 3 मिनट, 04013 लोकहां बाजार से आनंद विहार चार घंटा 15 मिनट, 05580 आनंद विहार से पूर्णिया कोर्ट तीन घंटा 15 मिनट, 07075 हैदराबाद से गोरखपुर तीन घंटा 50 मिनट लेट स्टेशन पर पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.