मधुबनी, मार्च 1 -- मधुबनी। ट्रेनों के विलंब परिचालन से होली में घर आने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार की रात स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटा विलंब से पहुंची। वहीं कोलकाता मधुबनी होली स्पेशल ट्रेन करीब डेढ़ घंटा विलंब से मधुबनी पहुंची। कई अन्य ट्रेन भी विलंब से चली। इससे होली में घर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से होली मनाने घर पहुंचे मदन प्रसाद, लालू कुमार ने बताया कि ट्रेनों के विलंब से चलने से सारा प्रोग्राम गड़बड़ हो जाता है। खर्चा भी बढ़ जाती है। परेशानी अलग। रेलवे को इस पर ध्यान देना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...