छपरा, दिसम्बर 15 -- छपरा जंक्शन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों के पायलट को सुविधा फॉग सेफ डिवाइस अत्याधुनिक जीपीएस आधारित उपकरण छपरा, हमारे संवाददाता। ठंड के मौसम में घने कोहरे के कारण रेल परिचालन हमेशा एक बड़ी चुनौती बन जाता है। दिखाई कम होने से ट्रेनों की रफ्तार घटानी पड़ती थी। दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी समस्या से निपटने के लिए वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन ने छपरा जंक्शन से गुजरने वाली सभी सुपरफास्ट, मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर और मालगाड़ियों के लोको पायलटों को फाग सिर्फ डिवाइस मशीन उपलब्ध कराई है। इससे कोहरे में भी ट्रेनों का संचालन सुरक्षित और सुचारू रूप से किया जा जा रहा है। फॉग सेफ डिवाइस अत्याधुनिक जीपीएस से आधारित उपकरण है जिसे विशेष रूप से कोहरे की स्थिति में ट्रेन संचालन को सुरक्षित बनाने के लिए विकसित किया गया है। इस डि...