बलिया, फरवरी 1 -- बैरिया, हिन्दुस्तान। मौसम में बदलाव होने के बावजूद ट्रेनों की रफ्तार नहीं बदल सकी है। आलम यह है कि रविवार को भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देर से पहुंची। इसके चलते रेल यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामाना करना पड़ा। रेल सूत्रों की मानें तो सारनाथ-थावे, छपरा-औड़िहार पैसेंजर, पाटलिपुत्र-बलिया मेमो, उत्सर्ग एक्सप्रेस, वाराणसी सिटी-छपरा पैसेंजर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें लेट रही। इस सम्बंध में सुरेमनपुर के स्टेशन अधीक्षक पीआर पटेल का कहना है कि ट्रेनों का परिचालन कंट्रोल रूम से नियंत्रित होता है। उनका कहना है कि गाड़ियां क्यों लेट है इसके बारें में अधिकारी ही कुछ बता सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.