चक्रधरपुर, अप्रैल 9 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान लोगों की समस्याओं को लेकर शहर के बुद्धिजीवियों की एक बैठक बुधवार को चक्रधरपुर वनविश्रामागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता राम लाल मुंडा ने की। वहीं बैठक में बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवी सहित आम लोग मौजूद थे। बैठक में मुख्य चक्रधरपुर रेल मंडल में पिछले कई वर्षों से चल रहे ट्रेनों के लेटलतीफी और ट्रेनों के लेटलतीफी से छात्र, मजदूर सहित आम लोगों को होने वाली परेशानियों को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद रेलवे के खिलाफ संघर्ष करने की रणनीति बनायी गई और जनता रेल आंदोलन नामक एक संगठन बनाया गया। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस समस्या को लेकर शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा और इसके बाद डीआरएम सहित रेलवे बोर्ड के अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.