चक्रधरपुर, मार्च 31 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। भाजपा नेता पवन शंकर पांडेय ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को एक मांग पत्र भेज कर ट्रेनों की लेटलतीफी के लिए चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल में जब से मंडल प्रबंधक ने पदभार ग्रहण किया है, उसके बाद से ही मंडल से गुजरने वाली सभी ट्रेनें लेटलीतीफी से चल रही हैं। स्थिति हो गई कि इस्पात एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को अब हर एक दो दिन बाद रद्द करना पड़ रहा है। बिना वजह ट्रेनों की लेटलतीफी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कहा कि चक्रधरपुर के बच्चे पढ़ने और निम्न वर्ग के लोग मजदूरी करने के लिए जमशेदपुर नहीं जा पा रहे हैं। वहीं मंडल प्रबंधक गोदाम, स्टेडियम, गेट आदि का निर्माण कराने में व्यस्त हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने और ट्रेनों का...