लखीसराय, दिसम्बर 29 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। विभिन्न ट्रेनों के रद्द होने और मार्ग परिवर्तन के कारण लखीसराय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। दिनभर यात्री अपने-अपने गंतव्य की ट्रेन का इंतजार करते नजर आए। स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के अनियमित परिचालन का असर टिकट काउंटर पर भी साफ दिखा। देर रात तक टिकट काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतार लगी रही। कई यात्री टिकट लेकर प्लेटफॉर्म पर बैठकर अपनी ट्रेन की घोषणा का इंतजार करते दिखे। वहीं कई यात्री ट्रेनों के रद्द होने की सूचना मिलने के बाद मायूस होकर स्टेशन परिसर में भटकते नजर आए। जानकारी के अनुसार देर रात 8184 टाटा एक्सप्रेस रद्द रही। इसके अलावा 3236 इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल भी रद्द कर दी गई। 32024 जनशताब्दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.