मधुबनी, मई 12 -- मधुबनी। समस्तीपुर- दरभंगा रेलखंड में दोहरीकरण कार्य के शेष कार्य को लेकर मंगलवार को भी कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। ट्रेनों के परिचालन बाधित होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। जयनगर रेलखंड के सभी स्टेशनों पर यात्रियों को परेशानी हो रही है। पैसेंजर ट्रेनें रद्द होने से लोकल यात्रियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूछताछ काउंटर पर यात्री ट्रेनों के आगमन की जानकारी रहे थे। रेलवे के कार्य को लेकर विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों को डिटेन किया जा रहा है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेलवे के अनुसार 15 मई तक रेल यात्रियों को असुविधा होगी। यह भी पढ़ें- अररिया : जोगबनी-सिलीगुड़ी इंटरसिटी ट्रेन रद्द, जोगबनी-दानापुर दरभंगा तक ही सीमित मंगलवार को 11062 पवन एक्सप्रेस करीब दो घंटा विलंब से खुली। गंगासागर बरौनी से खुल...