कानपुर, सितम्बर 3 -- कानपुर देहात, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर अनुरोध पत्र सौंपा। उन्होंने पुखरायां रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव तथा रेलवे क्रॉसिंग पर दो रेलवे अंडरपास के निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्री राकेश सचान की अनुरोध पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया। मंत्री राकेश सचान ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि पुखरायां रेलवे स्टेशन झांसी मंडल, उत्तर-मध्य रेलवे के अंतर्गत आता है और वर्तमान में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इसका नवीनीकरण एवं विकास किया जा चुका है। पुखरायां कानपुर देहात जनपद का प्र...