अमरोहा, जून 28 -- शहर के रेलवे स्टेशन पर रानीखेत व काठगोदाम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर अमरोहा दैनिक रेल यात्री समिति अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने रविवार को सांसद कंवर सिंह तंवर को उनके झनकपुरी में आवास पर मांगपत्र सौंपा। इससे पहले पदाधिकारियों ने सांसद के कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर उन्हें बुके देकर बधाई दी। अध्यक्ष ने समिति की 12 वर्ष पुरानी मांग पूरी न होने को लेकर आक्रोश जताया। कहा कि रेल यात्रियों के हित को देखते हुए ट्रेनों का ठहराव किया जाना जरूरी है। इस पर सांसद ने ट्रेनों के जल्द ठहराव का भरोसा दिलाया। इस दौरान होशियार सिंह, मुजाहिद अली, नाजिम, फहद डॉ. काशिफ, फैसल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...