सिमडेगा, जून 3 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। ओड़गा रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर ओड़गा स्टेशन मास्टर के माध्यम से चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई है। ग्रामीणों ने कहा कि ओड़गा एवं आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोग शिक्षा, रोजगार, व्यापार, चिकित्सा और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए प्रतिदिन रेल यात्रा करते हैं। ट्रेन ठहराव की सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों को बानो, राउरकेला अथवा अन्य दूरस्थ स्टेशनों तक जाना पड़ता है। जिससे अतिरिक्त समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ जाते हैं। यह भी पढ़ें- स्टॉपेज के लिए 5 साल से आश्वासन भाजपा नेता सुजान मुन्डा, रवी गोप, कामेश्वर साह आदि शामिल थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...