शाहजहांपुर, मार्च 3 -- होली के त्योहार पर संभावित हादसे व अन्य आपात स्थित से निपटने के लिए जिले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है, विभाग की ओर से मेडिकल कालेज में वार्ड आरक्षित करने के साथ सभी सीएचसी को भी अलर्ट पर रखकर चिकित्सकों को ड्यूटी स्थल पर बने रहने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा़ राजेश कुमार ने बताया कि आपात स्थित के लिए 12 चिकित्सक, 12 फार्मासिस्ट तथा 20 से अधिक नर्सों की तैनाती की गयी है। साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा कि होली का त्योहार खुशियों का त्योहार है। शराब का सेवन न करें, तथा आपात स्थित में मेडिकल कालेज की सेवाओं का लाभ लें। इसी तरह सीएमओ डा़ विवेक मिश्रा की ओर से जिले के सभी 15 सीएचसी पर करीब 75 बेड आरक्षित करा कर चिकित्सकाें को ड्यूटी स्थल पर बने रहने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...