गाजीपुर, जुलाई 30 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के लगातार विलंब से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। अधिकांश ट्रेनें निर्धारित समय से एक से तीन घंटे की देरी से चल रही हैं, जिससे स्टेशन पर यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। गर्मी और उमस के बीच प्लेटफॉर्म पर घंटों खड़े रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सावन माह शुरू होने के साथ कांवरियों की संख्या बढ़ने से ट्रेनों में भीड़ और अधिक हो गई है। खासकर जनरल कोच में यात्रियों की भारी भीड़ के कारण पैर रखने तक की जगह नहीं बच रही है। यह भी पढ़ें- दानापुर मंडल के कई स्टेशनों पर प्रमुख ट्रेनों का विशेष ठहराव यात्रियों का कहना है कि पश्चिम दिशा से आने वाली अधिकांश ट्रेनें पहले से ही खचाखच भरी हुई पहुंच रही...