ट्रेनों की लेटलतीफी व लाइन ब्लॉक से यात्री परेशान, बस से यात्रा की मजबूरी
जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- दक्षिण पूर्व जोन की यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री पहले से परेशान हैं। अब लाइन ब्लॉक से आवागमन में और दिक्कत हो रही है। इससे कोल्हान के निवासी बस में यात्रा करने को मजबूर हैं। खड़गपुर के चेंगल रेलवे यार्ड विस्तार के लिए 28 सितंबर से 11 अक्तूबर तक लाइन ब्लॉक होना है। इससे हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस और हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस 9 व 11 अक्तूबर को रद्द रहेगी। जूनागढ़-हावड़ा इस्पात 11 अक्तूबर और हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी 10 अक्तूबर को नहीं चलेगी। चक्रधरपुर के बागडीह में रेलवे यार्ड विकास व चौथी लाइन को लेकर लाइन ब्लॉक से टाटानगर-इतवारी अप-डाउन 1 से 3 नवंबर तथा हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस 3 व 4 नवंबर को रद्द करने का आदेश दक्षिण पूर्व जोन ने दिया है। यह भी पढ़ें- टाटा से हटिया समेत कई कई ट्रेनें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.