चक्रधरपुर, अप्रैल 18 -- चक्रधरपुर। जनता रेल आन्दोलन चक्रधरपुर की एक बैठक शनिवार को चक्रधरपुर वनविश्रामागार में हुई। जिसमें 13 अप्रैल को चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक को एक मांग पत्र सौंप कर ट्रेनों की लेट लतीफी को लेकर नाराजगी जाहिर की गई थी और चार सूत्री एक मांग पत्र सौंपा गया था। साथ ही डीआरएम को कहा गया था कि अगर सात दिनों के भीतर ट्रेनों के लेटलतीफी परिचालन में सुधार नहीं हुआ तो रेल मंडल कार्यालय का घेराव किया जायेगा। शनिवार को आयोजित बैठक में डीआरएम को मांग पत्र सौंपने और इसके बाद रेलवे द्वारा उठाये जा रहे कदम पर चर्चा की गई। साथही बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मांग पत्र सौंपने के बाद भी ट्रेनों के परिचालन में सुधार नहीं किया गया है, जिस कारण दस दिनों के भीतर डीआरएम कार्यालय का तिथि निर्धिारित कर घेराव करने का निर्णय लिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.