बिजनौर, जनवरी 7 -- लगातार घना कोहरा और सर्दी आम जन-जीवन को प्रभावित कर रही है। कोहरे में सड़क और रेल यातायात दोनो पर असर पड़ रहा है। घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार भी रोक दी है। कोहरे के कारण ट्रेनें कई-कई घंटे की देरी से चल रही हैं। एक तरफ जहां कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट हैं, वहीं दूसरी ओर नजीबाबाद जंक्शन पर ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्री भी अति आवश्यक होने पर ही सफर कर रहे हैं। रेलवे के अनुसार लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (12231) लगभग तीस दस मिनट, सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन (13152) एक घंटे, लिंक एक्सप्रेस ट्रेन (14113) एक घंटे पन्द्रह मिनट, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (22546) बीस मिनट, जननायक एक्सप्रेस ट्रेन (15211) पचास मिनट, सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन (14649) तीन घंटे, चंदौसी ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेन (54463) एक घंटा, दून एक्सप्र...