जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन समेत चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही। विशेषकर चक्रधरपुर से टाटानगर के बीच ट्रेनें ज्यादा लेट होती है। शुक्रवार को मुंबई हावड़ा मेल 2.54 घंटे लेट, कुर्ला शालीमार एक्सप्रेस 2.20 घंटे लेट, मुंबई हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस दो घंटे लेट, अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस 1.37 घंटे लेट से टाटानगर आई जबकि, हावड़ा, ओडिशा और बिहार मार्ग से भी ट्रेनें लेट से टाटानगर पहुंची है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...