जमशेदपुर, अप्रैल 21 -- जमशेदपुर। रेल यात्रियों की लगातार बढ़ती परेशानी और यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के विरुद्ध रेल यात्री संघर्ष समिति के संय़ोजक शिवशंकर सिंह की अगुवाई में मंगलवार को एक शिष्टमंडल एआरएम दफ्तर पहुंचा और चक्रधरपुर के मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन सौंपा। समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह ने इस मौके पर कहा कि यदि जल्द ही ट्रेनों की लेटलतीफी दूर नहीं की गई, तो रेल यात्री संघर्ष समिति आंदोलन को और तेज करेगी। आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें यात्रियों को जोड़कर उनकी आवाज को और बुलंद किया जाएगा। साथ ही स्टेशन परिसर में जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को इस मुद्दे से अवगत कराया जाएगा।ज्ञापन यह भी पढ़ें- जनशताब्दी आज भी बड़ाजामदा में होगी रद्द में कहा गया कि जब रेलवे के पास मालगाड़ियों के संचालन...