चक्रधरपुर, अप्रैल 24 -- चक्रधरपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी और रेलवे क्षेत्र में जाने वाले छह में चार मार्ग पर रात्रि में गेट लगा कर बंद करने के मामले को लेकर जनता रेल आंदोलन किया गया। गुरुवार को पोड़ाहाट एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी को डीसी के नाम मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में उल्लेख है कि चक्रधरपुर रेल मंडल से रेलवे को सर्वाधिक राजस्व प्राप्त होता है। जिस कारण मंडल की ओर से मालगाड़ियों के परिचालन में प्राथमिकता दी जा रही है। पेसेंजर ट्रेनों का परिचालन समय पर नहीं किया जा रहा है। चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों के लेटलतीफी के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल के चक्रधरपुर, सोनुवा, गोईलकेरा सहित आसपास के इलाकों के बच्चे पढ़ाई के लिए जमशेदपुर नहीं जा पाते हैं। यह भी पढ़ें- जनता रेल आन्दोलन ने ट्रेनों के लेटलतीफी को लेकर एसडीओ को सौंपा मांग वहीं मज...